17 अप्रैल से शुरू होगा महिला संवाद कार्यक्रम "सम्मान से समृद्धि"


रोहतास। जिले में आयोजित आगामी महिला संवाद कार्यक्रम को ले कर जिला के जिलाधिकारी महोदया श्रीमती उदिता सिंह एवं डीडीसी द्वारा तैयारियों का समीक्षा लिया गया! जिले के कुल 1609 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम होना सुनिश्चित है, DM मैडम ने कहा की महिला संवाद के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर से ले कर पंचायत स्तर तक टीम गठित कर लिया गया है, साथ ही जिले के तमाम प्रखंड कर्मियों को महिला संवाद के सफल क्रियान्वयन हेतु एकजुट हो कर कार्य करने की आवश्यकता है! 


डीडीसी ने कहा की महिला संवाद ग्राम संगठन स्तर पर प्रत्येक दिन आयोजित होगा, और इसमें महिलाओ की सुझाव सुना जायेगा, सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं के लाभ पर भी चर्चा होंगी! साथ ही गाँव- टोले सम्बंधित समस्याओं को चिन्हित कर उसके निवारण पर चर्चा किया जायेगा!


उन्होंने कहा की राज्य सरकार द्वार LED स्क्रीन लैस वैन जिले के तमाम ग्राम संगठनों में 17 अप्रैल से संचालित होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित फ़िल्म एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दिया जाएगा! साथ ही उन्होंने कहा की जो महिलाएं जीविका से जुडी नहीं है वो भी इस संवाद में भाग ले सकती है! 

मीटिंग में जिले के सभी प्रखंड अधिकारी सहित जीविका के तमाम परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट