अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 05, 2025
- 106 views
रोहतास।अनुमंडल बार एसोसिएशन डिहरी आनसोनके अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार अज्ञानी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पांडेय को 91 से अधिक मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। बुधवार को मतदान उपरांत देर रात तक मतगणना का कार्य जारी रहा। तत्पश्चात परिणाम घोषित किया गया। जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार अज्ञानी को करीब 214 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं उमाशंकर पांडेय को 123 मत मिले हैं। कुल 340 मतों का प्रयोग किया गया था। जिसमें कुछ रद्द हो गए। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सर्वाधिक 135 मत लाकर मिथलेश कुमार एवं 125 मत लाकर काशीनाथ गुप्ता ने विजयी हुए हैं।


रिपोर्टर