मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 15, 2025
- 119 views
पूर्व सांसद बी.पी. सरोज व जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह रहे मुख्य अतिथि
बरसठी । निगोह मंडल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की कार्यकाल की उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में एक नई सोच और कार्यशैली को जन्म दिया है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं गरीब, किसान, महिला और युवा के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सफल रही हैं।
इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां सर्वसमावेशी विकास को समर्पित हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया उन्होंने कहा कि निगोह मंडल के कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर रहे हैं और मोदी सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक चैयरमैन डॉ. अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष के.पी. मिश्रा, मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता, ब्रह्मदेव तिवारी, दीपक पांडेय व गंगा सिंह समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और आने वाले समय में और अधिक जनसंपर्क व जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ किया गया।


रिपोर्टर