थाना प्रशासन की कार्रवाई में 5 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 05, 2026
- 28 views
सूत्रों की माने तो गिरफ्तार व्यक्ति के पारिवारिक सदस्य पूर्व में भी अनेकों बार शराब के धंधे में लिप्त पाए गए हैं
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव से 5 लीटर देशी महुआ वाली शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गया गिरफ्तार। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के द्वारा बताया गया, कि कैमूर आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश में शराब के धंधेबाजों एवं शराबियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है।जिस क्रम में रविवार देर शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव में एक धंधेबाज द्वारा शराब की बिक्री किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना प्रशासन द्वारा तत्काल छापेमारी किया गया। जहां से 5 लीटर देशी महुआ शराब व होंडा शाइन मोटरसाइकिल रजिस्टेशन संख्या BR24N8669
बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी सुदर्शन पासवान, पिता रामाशीष पासवान के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद संबंधित कांड दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सूत्रों के माने तो धंधेबाज सहित धंधेबाज के पारिवारिक सदस्य पूर्व में भी अनेकों बार शराब के धंधे में लिप्त पाए गए हैं।


रिपोर्टर