दुर्गावती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 375 लीटर से अधिक शराब बरामद पांच गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 03, 2026
- 4 views
टाटा सफारी और बिना नंबर की अपाची बाइक जब्त पांचों आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई जारी
दुर्गावती(कैमूर):-- दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों से कुल 375.480 लीटर शराब बरामद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान टाटा सफारी गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PB6709 से 369.480 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गाड़ी में सवार विमलेश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता विजय सिंह, निवासी घाटमपुर, थाना सासाराम को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से छह लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार लोगों में नीतीश कुमार, पिता राकेश गुप्ता, पवन कुमार, पिता सुभाष सिंह, पवन कुमार, पिता ऋषि बिंद तथा गौतम कुमार, पिता रत्नेश कुमार शामिल हैं। चारों दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों वाहनों सहित कुल 375.480 लीटर शराब जब्त कर पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर