भगतगंज प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड चोरी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2025
- 77 views
रोहतास। जिले के कोचस ग्राम पंचायत नरवर, ग्राम भगतगंज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतगंज से आज रात्रि 22 जून 2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के किचन (रसोईघर) का ताला तोड़कर लगभग 2 क्विंटल चावल चोरी कर लिया गया है।यह घटना विद्यालय परिसर में हुई है, और इससे पूर्व भी नरवर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में चावल चोरी।ग्राम हरदासपुर निवासी श्री राम प्रसाद सिंह के घर भीषण चोरी।और अब यह तीसरी घटना – प्राथमिक विद्यालय भगतगंज में चावल चोरी
पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता स्पष्ट रूप से दिख रही है। यदि आपके पंचायत (नरवर) क्षेत्र में एक के बाद एक तीन घटनाएं – चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, और इसके बावजूद पुलिस की कोई सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है, तो यह कानून व्यवस्था की बड़ी चूक ऐसी घटना घटने की बावजूद भी एक दिन भी पुलिस की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची और नहीं जांच की?
मनोज कुमार राम, प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय धनछुआ के बाताए कि दिनांक 22 जून 2025 की रात्रि में विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चावल की चोरी की गई है।विद्यालय के किचन में छ: बोरी चावल सुरक्षित रखे गए थे, जिसमें से एक बोरी (लगभग 50 किलोग्राम) चावल चोरी कर लिया गया है। चोरों ने पहले हमारे किचन का ताला तोड़ दिया, चोरी करने के बाद चोरों द्वारा दूसरा ताला लगाकर उसे बंद कर दिया गया था।दिनांक 23 जून 2025 को जब हम विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का ताला नहीं खुल रहा है। ग्रामीणों को बुलाकर जब ताला तोड़ा गया, तो पाया गया कि एक बोरी चावल गायब है। यह स्पष्ट रूप से चोरी की घटना है।


रिपोर्टर