आत्मा शासी परिषद की बैठक का किया गया आयोजन


रोहतास। ‌सरकारी-सह-अध्यक्ष, आत्मा रोहतास श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराये जाने वाले प्रशिक्षण / परिभ्रमण, किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी, तकनीकी वृत्त चित्र का आयोजन हेतु कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही साथ पूर्व में कार्यान्वित कार्यों प्रशिक्षण / परिभ्रमण का अनुमोदन दिया गया। अगामी प्रशिक्षण / परिभ्रमण में रोहतास जिले हेतु पराली प्रबन्धन पर विशेष प्रशिक्षण / परिभ्रमण का आयोजन करने का निर्णय लिया गया तथा दुधारू मवेशियों के रख रखाव तथा दुग्ध उत्पादों का प्रसंस्करण हेतु नौहट्टा प्रखंड के माधा, रेहल, पीपरडीह के किसानों को प्रशिक्षण /परिभ्रमण कराये जाने का निर्णय लिया गया। तथा सभी प्रक्षेत्रों के प्रशिक्षण / परिभ्रमण कराया जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट