राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 02, 2026
- 3 views
रोहतास ।बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रविवार को सासाराम में डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर रोड मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से डाटा एंट्री ऑपरेटरों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की। मार्च में शामिल कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में निकाला गया यह रोड मार्च जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय परिसर से शुरू हुआ। वहां से मार्च पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचा। इसके बाद प्रदर्शनकारी कचहरी मोड़ होते हुए आगे बढ़े और अंत में पुनः डीएम कार्यालय पहुंचकर मार्च का समापन किया। इस दौरान संगठन से जुड़े कर्मियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।प्रदर्शन में शामिल डाटा एंट्री ऑपरेटरों का कहना था कि वे लंबे समय से विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिल पाया है। कर्मियों ने सरकार से उनकी सेवा और कार्य के अनुरूप उचित पहचान एवं अधिकार देने की मांग उठाई।संगठन के नेतृत्व में निकाले गए इस रोड मार्च के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया कि उनकी मांगों को अब गंभीरता से लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की।


रिपोर्टर