चरित्र शंका को लेकर धारदार हथियार खुकरी से किया प्राणघातक हमला

माचलपुर । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अपराध करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एस. बंजारे एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में 24 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास के आऱोपियों को गिरफ्तार किया गया है । 

विदित है कि दिनांक 08.07.2025 को फरियादी तेज सिंह पिता बालचंद गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम लिम्बोदा थाना माचलपुर जिला राजगढ़ ने रिपोर्ट किया कि मेरे गाँव का इंदर सिंह गुर्जर फौज में नौकरी करता है जिसको यह शक रहता है कि उसकी अनुपस्थिति मे मैं उसके घर आता जाता हूँ इसी रंजिश पर से रात करीब 01.30 बजे इंदर सिंह पिता केशर सिंह गुर्जर व समंदर सिंह पिता केशर सिंह गुर्जर दोनों भाई मेरे घर में मेरे कमरे में घुस आये और इंदर सिंह ने हाथ में लिये चाकू से मुझे जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर हमला कर दिया जिससे मेरे दोनों कानों के उपर सिर में, बाँये हाथ की कलाई मे, सीधे हाथ के अंगुठे में व शरीर में अन्य जगह चोटें आकर खून निकलने लगा फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुध्द थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 109(1), 331(6), 296, 3(5) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में फरियादी तेजसिंह गुर्जर गंभीर रुप से घायल होने से झालावाड अस्पताल में भर्ती होकर इलाजरत है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । 

प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये तभी विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने खेत कुआ पर कहीं भागने की फिराक में छिपे हुये हैं सूचना पर हमराह फोर्स के रवाना होकर आरोपियों के खेत ग्राम लिम्बोदा से आरोपीगण इन्दर सिंह पिता केशर सिंह गुर्जर उम्र 38 साल, समुन्दर सिंह पिता केशर सिंह गुर्जर उम्र 35 साल सर्व निवासी ग्राम लिम्बोदा को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की तो आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किया तथा आरोपी इंदर सिंह गुर्जर के मेमोरेण्डम की तस्दीक कर घटना में प्रयुक्त एक धारदार लोहे की खुकरी (चाकू) आरोपी के घर के अंदर रखे प्याज के कट्टों के बीच में से निकालकर पेश करने पर जप्त किया गया एवं प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है । उक्त दोनों आरोपीगणों के विरुध्द पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द है ।  आरोपी इंदर सिंह के विरुध्द माननीय न्यायालय जीरापुर द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था ।  

नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी - 

1. इन्दर सिंह पिता केशर सिंह गुर्जर उम्र 38 साल निवासी ग्राम लिम्बोदा

2. समुन्दर सिंह पिता केशर सिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम लिम्बोदा

       उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी माचलपुर निरीक्षक पूजा परिहार,  उनि, गुड्डू कुशवाह, सउनि समीर खान, सउनि नरेश मीणा, प्रआर. 703 अवधेश शर्मा, प्रआर. जमील खान, आर. 766 रविन्द्र जाट, आर. 965 पप्पू दांगी, आर. 900 विष्णु, आर. 1050 सीताराम, आर. 574 अर्जुन, आर. नरहरि का विशेष योगदान रहा है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट