डीएम द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों को दिया गया कई निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2025
- 75 views
रोहतास। हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, रोहतास द्वारा कई निर्देश दिए गए है। जिसके आलोक में जिला स्तर पर प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा मेला, कार्यशाला, तिरंगा प्रदर्शनी, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा के रंग में लाईटिंग, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर न्यूनतम 2,000 तिरंगा झंडो का वितरण किया जाना किया जाना है। आज दिनांक 13.08.2025 को स्काउट एंड गाईड रोहतास के द्वारा तिरंगा यात्रा, विद्यालय में प्रतियोगिता एवं झंडा वितरण (जिविका के माध्यम से) हर घर तिरंगा कार्यक्रम -2 में उपस्थित प्रतिभागियों को वितरण किया गया।दिनांक 15.08.2025 को प्रभात फेरी में तिरंगा झंडा वितरण, टी-शर्ट (200 पीस) वितरण (छपे तिरंगा लोगों के साथ), बैनर, अल्पाहार, पेयजल इत्यादि से सबंधित कार्यक्रम किए जाएंगे।उक्त तिथी को ही संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम में तिरंगा लाईट, तिरंगा बैलून, हर-घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट इत्यादि कार्यक्रम किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को निदेश है कि उक्त प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हेतु अपने स्तर से विद्यालय , महाविद्यालयों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं को सूचित करना सुनिश्चित करेंगें।


रिपोर्टर