सड़क दुघर्टना में 47 वर्षीय महिला की मौत पुत्र घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Aug 13, 2025
- 316 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा के पास वाराणसी से ईलाज करा लौट रहे कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उचीनर ग्राम वासी प्रीति दुबे उम्र लगभग 47 वर्ष पति बचाउ दुबे की तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने सुखी मौत पुत्र मुनजी दुबे घायल। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति देवी अस्वस्थ चल रही थी जो वाराणसी से इलाज करा कर लौट रही थी, तभी कर्मनाशा के आसपास पुत्र मुन जी दुबे को उन्होंने गाड़ी रुकवा कर उल्टी करने की बात कही, गाड़ी से ज्यों ही नीचे उतरे की उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही अनियंत्रित तेज वाहन ने टक्कर मार दिया जिसे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद भभुआं भेजा गया जिसमें प्रीति देवी को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया, और घायल पुत्र का इलाज भभुआंं सदर अस्पताल में कराया गया। प्रीति देवी का मंगल वार की देर रात्रि पोस्मार्टम कराया गया इस घटना से काफी लोग दुखी हैं, वही बचाऊ दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है। वहु जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क दुर्घटना में मिलने वाली राशि कि सरकार से तत्काल मांग की गई।


रिपोर्टर