एंटी रैगिंग दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 14, 2025
- 67 views
रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में रैगिंग मुक्त परिसर का वातावरण बनाने के लिए एंटी रैगिंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की डीन सह प्राचार्या डॉक्टर के लता एवं उपप्राचार्या डॉ श्वेता शर्मा के निर्देशन में एंटी रैगिंग कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ बनाया गया। रैगिंग के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नारायण नर्सिंग कॉलेज के सभी विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षा गण ,कर्मचारी एवं जी एन एम प्रथम वर्ष और बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया ।इस कार्यक्रम के दौरान रैगिंग को ना कहें ,दोस्ती को हां इस विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर डॉक्टर पुन्नारशि ,प्रोफेसर एम शशि और सुश्री के सरिता सहायक प्रोफेसर, नारायण नर्सिंग कॉलेज जी एन एम प्रथम वर्ष के विकास कुमार को प्रथम पुरस्कार, जी एन एम प्रथम वर्ष की छात्रा उज्जमा प्रवीण को द्वितीय पुरस्कार तथा जी एन एम प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया कुमारी को तृतीय पुरस्कार देकर रैगिंग के विरोध वातावरण तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


रिपोर्टर