तीन दिवसीय तीज उत्सव का हुआ समापन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 14, 2025
- 268 views
तलेन । नगर के वार्ड 1 मिर्जापुर व नगर के यादव मोहल्ले मे तीज उत्सव महिलाओ द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया यह उत्सव श्रावण मास की नवमी को ज्वारे बुवाई करके शुरू होता है जिसमे रोजाना महिलाओ द्वारा पूजन की जाती है भजन किये जाते है वही भादो मास की तृतीया तिथि से रोजाना तीज माता का गांव की सभी महिलाओ द्वारा पूजा अर्चना कर व विभिन्न प्रकार की मिठाई व श्री फल का भोग लगाया जाता है अपनी अपनी मनोकामनाये मांगी जाती है वही तीन दिन तक रोजाना ढ़ोल धमको के साथ पूरे गांव मे तीज माता का भ्रमण करवाया जाता है वही छठ के दिन महिलाओ द्वारा पूरे गांव का भ्रमण करवा कर ढ़ोल धमाको के साथ जलाशय मे इन ज्वारो को अर्पण किया जाता हैवही इस आयोजन मे गांव के धर्म प्रेमी महिलाओ द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिए जाता है.


रिपोर्टर