जिले में आन- बान- शान के साथ फहरा व ध्वजारोहण हुआ तिरंगा


रोहतास। जिले में स्वतंत्रता-दिवस की 79वीं वर्षगाँठ पर आन-बान-शान से विभिन्न सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी ली,जबकि डीआरडीए परिसर में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली। इसी तरह जिला परिवहन कार्यालय परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, अनुमंडल परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-1 दिलीप कुमार ने अपने परिसर में झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी ली। इसके साथ ही नगर निगम, जिला परिषद सहित जिले के विभिन्न नगर परिषद, नगर पंचायतों, ग्राम-पंचायतों विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य अपने-अपने संस्थानों के प्रमुखों द्वारा झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी ली गयी। इनके अलावे विक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय पर एसडीओ प्रभात कुमार , दिनारा प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख रेणु देवी, दिनारा थाना में थानाध्यक्ष विनय कुमार, बीआरसी में बीईओ सरोज कुमार,भानस थाना में थानाध्यक्ष विजय कुमार, नटवार थाना में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, जनता उच्च विद्यालय तेनुअज में प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र नारायण, बिहार पब्लिक स्कूल खनिता में डायरेक्टर ई.राहुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों संगठनों शिक्षालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ध्वजारोहण किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट