डीएम व जिला जज ने रामनगर स्थित विभिन्न बालगृह व सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

वाराणसी । शुक्रवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (बालिका),राजकीय पश्चात्वर्ती देखरेख संगठन (महिला) रामनगर का निरीक्षण जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, डी०सी०पी०, ए०सी०पी० कोतवाली, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं विधि सह परीक्षा अधिकारी के साथ निरीक्षण किया।                                                                               

राजकीय बाल गृह (बालक) में निरीक्षण के मध्य जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संस्था में आवासित बालकों को उच्च कोटि के विद्यालय में नामांकित कराये जाने का निर्देश प्रभारी अधीक्षिका, राजकीय बाल गृह (बालक) को दे दिया गया। संस्था में आवासित बालकों से बातचीत की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी बच्चों की काउंसिलिंग करते हुए उनके घर उन्हें भेजा जाए और घर के नजदीक जो भी अच्छे विद्यालय हो, उनमें उनका दाखिला कराया जाए तथा सम्बन्धित जनपद में समन्वय करते हुए स्पॉन्सरसिप और बाल सेवा योजना से जोड़ा जाए और अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके।                                                             

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर)के निरीक्षण के मध्य जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संस्था में आवासित किशोरों के गुणात्मक एवं रोजगारपरक हार्टिकल्चर प्रशिक्षण शुरू कराए जाने का निर्देश दिया गया। संस्था में आवासित किशोरों से बातचीत की गयी। किशोरों को प्रतिदिन डायरी लिखने का निर्देश पुनः दिया गया तथा संस्थाधिक्षक समय-समय पर उसमे देखें। संस्था की अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। संस्था में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ पायी गयी। संस्था में कुछ बालकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जा रही है तथा प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तक देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थाओं के प्रभारी अधीक्षक/अधीक्षिका एवं अन्य कार्मिक उपस्थित पाये गये। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट