दुर्गावती में धूमधाम से मनाई गई सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की138 जन्म जयंती
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 01, 2025
- 36 views
संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)--रविवार को विहंगम योग संत समाज के तत्वाधान में बीस कला विभूषित अनंत सद्गुरु सदाफल देव महराज की 138 जन्म जयंती चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय के प्रांगण में मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रेमचंद जायसवाल तथा संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विहंगम योग एक क्रियात्मक साधन है विहंगम योग का ज्ञान आज विश्व के 55 देश में करीब पहुंच चुका है इसकी साधना पद्धति से लाखों परिवार नशा मुक्ति से निजात पा चुके हैं तथा उनके आचरण में अद्भुत बदलाव आया है। इस संस्थान के द्वारा प्रत्येक वर्ष 28 अक्टूबर को स्वर्वेद कथा मृत के प्रवर्तक विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर हजारों लीटर ब्लड इस संस्थान के द्वारा दान किया जाता है तथा इस संस्थान के द्वारा हजारों विद्यार्थी प्रयागराज तथा वाराणसी में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विहंगम योग के द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में भी सभी प्रकार की सेवा देश और समाज की जाती है। विहंगम योग में मन को भी रोकने की कला बताई जाती है जिस प्रक्रिया से कई आध्यात्मिक लोग गहराइयों में उतरकर साधना के द्वारा अनुभव को प्राप्त किया है। कार्यक्रम में दुर्गावती प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र से तथा अन्य इलाकों से काफी मात्रा में गुरु भाई गुरु बहन तथा साधक उपदेष्टा पदाधिकारी गण मौजूद रहे। जयंती में सद्गुरु सदाफल देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रेमचंद जायसवाल संचालक सत्येंद्र कुमार सुमन सिंह रमेश सिंह श्रीकांत प्रधान मंगला प्रसाद चौधरी हरिहर तिवारी रंगबहादुर सिंह राम नगीना सिंह सिंह जयप्रकाश सिंह वीरेंद्र शाह उमेश पांडे इत्यादि लोग शामिल थे।


रिपोर्टर