कैमूर में आकाशीय बिजली का कहर तीन महिलाओं की मौत, पांच झुलसे
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 01, 2025
- 87 views
मोहनियां के दनियालपुर कुरुई गांव में दर्दनाक हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर -- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब खेत में सोहनी का काम कर रही महिलाओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं।मृतक महिलाओं की पहचान कुमारी देवी पति मनोज राम, प्रेमशिला देवी पति मदन राम और मांग्री देवी पति अशोक राम के रूप में हुई है। सभी मृतक महिलाएं दनियालपुर कुरुई गांव की ही निवासी थीं।हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में मीरा देवी पति रोहित राम, जानकी देवी पति हरिश्चंद्र, कुंती देवी पति श्री राम और गीता देवी पति मदन राम शामिल हैं। ये सभी भी एक ही गांव की बताई जा रही हैं।मोहनिया थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हुई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी पुष्प लता भी मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।


रिपोर्टर