पशुओं में फैला लंपी रोग, पशुपालक हो रहे परेशान

संवाददाता सुचित पान्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के गांव देहात क्षेत्र में पशुओं में खासकर गायों में अचानक से ऐसा रोग फैला है, जिससे गाय के शरीर पर छोटी छोटी गांठ बन जाती है| बुखार आ जाता है | साथ ही दूध देने वाली गाय की दूध भी कम हो जाता है खरेन्दा गांव के छोटन पांडे भारद्वाज बिंद ने बताया कि शनिवार की शाम उनकी गाय कि अचानक से बुखार चढ़ गया जिसके कुछ देर बाद गायों के शरीर पर छोटी-छोटी गांठ बन गई देखते ही देखते रात भर में इन गांठ में तेजी से वृद्धि हो गई पूरे शरीर पर हजारों गांठ नजर आने लगी गांव तराॅव के सुजीत कुमार व कई पशुपालकों की गाय भी इस अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गई है| चिकित्सा विभाग में पहुंचने पर डॉ योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह लंपी बीमारी का प्रकोप  है| और पशु  को उचित दवा भी दिया गया डॉ योगेंद्र कुमार ने बताएं कि बीमारी को देखते ही उसे पशु को अलग रखना है ताकि अन्य पशु को यह बीमारी न फैल सके और साफ सफाई का विशेष ध्यान देना है इस बीमारी में पशु को बुखार रहता है पशु को नीब की उबालकर पानी से प्रतिदिन धोना है| और वहां चुने की छिड़काव भी करना है| और जिस भी पशुपालक के पशु में यह लक्षण दिखाई देती है तो तुरंत 1962 पर कॉल करें पशु का उचित इलाज किया जाएगा|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट