जाति धर्म और लिंग जैसे संकीर्ण मतभेदों से ऊपर कार्य करता है लेट्स इंस्पायर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 05, 2025
- 75 views
रोहतास। लेट्स इंस्पायर बिहार जाति,धर्म और लिंग जैसे संकीर्ण मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने पर जोर देता है। शिक्षा, समानता और उद्यमिता के जरिये 2047 तक बिहार को एक विकसित राज्य बनाना ही लेट्स इंस्पायर का मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें "लेट्स इंस्पायर बिहार"के प्रणेता तथा बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने सासाराम के परिसदन में एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यह कतई राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक और शैक्षिक पहल है। यह संगठन जातिवाद और सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करता है तथा राज्य में स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देकर बेरोजगारी को कम करने तथा पलायन को रोकने का लक्ष्य रखता है।
विकास वैभव ने लेट्स इंस्पायर कि कई उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि युवा अब सामाजिक बदलाव तथा बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना शुरू कर दिये हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार युवाओं को एक प्रत्यक्ष लक्ष्य देने में सफल हुआ है।


रिपोर्टर