सफलता के लिये लंबे समय तक संघर्ष की जरूरत

शाहगंज, जौनपुर।

जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील के सेंट थामस रोड निवासी तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीरपट्टी के शिक्षक व जनसंदेश के पत्रकार राजेश चौबे के इकलौते बेटे अभिषेक चतुवेर्दी रुस के मास्को स्थित पेडागाजिकल स्टेट विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विषय पर शोध के विभिन्न आयामों की बारीकियां सीखेंगे। इस बाबत जानकारी मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

जौनपुर जिले के केराकत तहसील के तरियारी गांव से संबंध रखने वाले अभिषेक, वर्तमान में पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में शोध कार्य कर रहे थे। यहां वे डा नदीम अख्तर  पर्यवेक्षक और डा सुमित पांडेय सह-पर्यवेक्षक के निर्देशन में चार सत्र तक शोध पूरा कर चुके हैं। शेष शोध कार्य के लिए उनका चयन मास्को विश्वविद्यालय में हुआ है जहां वे एसोसिएट प्रोफेसर डा सर्गी डानिलिन के निर्देशन में आगे का शोध कार्य करेंगे।

अभिषेक ने इंटर तक की शिक्षा जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक किया।

परास्नातक पूरा होने पर शोध कार्य के लिए पंजाब चले गए। वो अपने इस सफर का श्रेय , अभिभावक की भूमिका निभाने वाले पशु चिकित्सक डा आलोक सिंह पालीवाल और कमला नेहरू इंस्टीट्यूट, सुल्तानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डा विशाल सिंह को देते हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभिषेक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिये लंबे समय तक संघर्ष की जरूरत होती है। अभिषेक की इस उपलब्धि पर शिक्षक रहे दादा रामानंद चौबे, चाचा उमेश चंद्र चौबे, माता कंचन, बहन दीप्तिका सहित तमाम पत्रकारों और शुभचिंतकों में अपार हर्ष है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट