शनिवार को रामपुर प्रखंड की दो पंचायतों में लगा कृषि चौपाल किसानों को दी गई उचित सलाह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 31, 2026
- 3 views
संवाददाता सूचित कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)---- कृषि जन कल्याणकारी चौपाल सह खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन शनिवार को रामपुर प्रखंड के पसाइ पंचायत-के एकवनी एवं बेलाव पंचायत -नौहटा, में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेत पर ही जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और नई तकनीकों की जानकारी देना था।
एलईडी वैन से दिखाई गईं योजनाएं
कृषि विभाग की ओर से आए एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दी गई। जिसमें मुख्य रूप से ये योजनाएं बताई गईं -
1. बिहार राज्य फसल सहायता योजना
2. कृषि यंत्रीकरण योजना पर 80 प्रतिशत तक अनुदान
3. डीजल और बीज अनुदान योजना
प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर
चौपाल में सबसे अधिक जोर प्राकृतिक खेती पर दिया गया। आत्मा के एटीएम अमन सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। उन्होंने किसानों को गोबर, जीवामृत और घनजीवामृत से खेती करने के लाभ बताए।
साथ ही उन्होंने क्यूरिस्को जैव उर्वरक के सही मात्रा में प्रयोग के बारे में जानकारी दी, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है और लागत कम आती है।इसके अलावा किसान प्रशिक्षण, किसान परिभ्रमण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
किसानों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।इस अवसर पर आत्मा के एटीएम अमन सिंह, एटीएम रौनक कुमार सिंह, किसान सलाहकार सुमन कुमारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


रिपोर्टर