पिस्टल के साथ पांच गिरफ्तार वाहन जप्त

संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)--गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती पुलिस ने थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ से चार चक्का वाहन से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वाहन के जांच के क्रम में चार चक्का वाहन से एक पिस्टल और आठ कारतूस के साथ वाहन में सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया और थाने लाया गया। जहां जांच के क्रम में पता चला कि सप्लायर कल्लू मियां उर्फ सोहराब मियां पिता हनीफ मियां ग्राम कारजाव थाना चैनपुर जो कई मामलों में कई थानों में अभियुक्त है के साथ बैठे चंदन सिंह पिता मुन्ना सिंह ग्राम करजाव थाना चैनपुर जिला कैमूर भी शामिल हैं को गिरफ्तार किया गया। चार पहिया वाहन नंबर एक्स सी ई एन ट जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर tg07a 6441 मैं बैठे तीन अन्य सवार अवैध हथियार की खरीदारी कर अपने राज्य में ले जा रहे थे जिस गिरफ्तार व्यक्तियों में गुरु देवानी शिव कुमार पिता गुरुदेवनी राजू पता  आदिवटला जिला रंगा रेड्डी राज्य तेलंगाना, महेश बंगारीगल्ल तेलंगाना, अजप्पा लोकेश पिता जौनपल्ली बि कोटा  जौनीपल्ली चितुर आंध्र प्रदेश को भी साथ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में पूछताछ करने के बाद सभी गिरफ्तार पांचो को जेल भेज दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट