लावारिस मृतकों के लिए भारत रक्षा दल ने किया तर्पण व पिंडदान
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Sep 14, 2025
- 57 views
आजमगढ़ । लावारिस मृत मानव काया को दुर्गति से बचाने और उनकी आत्मा की शांति के लिए भारत रक्षा दल द्वारा शनिवार को पितृपक्ष के अवसर पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया। जिले में लावारिस पाए जाने वाले मृतकों का अंतिम संस्कार निरंतर कराने वाली यह संस्था हर वर्ष पितृपक्ष में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध भोज का आयोजन करती है।स्थानीय राजघाट पर तर्पण-पिंडदान और पूजा-अर्चना विधिविधान से की गई, जिसके बाद रिक्शा स्टैंड कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक श्राद्ध भोज और दान-दक्षिणा संपन्न हुआ।भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2013 से यह परंपरा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि—"जब परिवारजन अपने पितरों की आत्मा की शांति हेतु कर्मकांड करते हैं तो हम सभी ने तय किया कि जिन लावारिस मृतकों का कोई वारिस नहीं है, उनके लिए हम यजमान बनकर तर्पण-पिंडदान करें।"अनुष्ठान का संचालन पुरोहित सभाजीत पांडे ने मंत्रोच्चार के बीच किया। इस अवसर पर जैनेंद्र चौहान, आर.पी. श्रीवास्तव, शक्ति शरण, अनूप श्रीवास्तव, मनीराम, विनोद शर्मा, प्रदीप चौहान, चंद्रप्रकाश, हरेंद्र यादव और स्वयं हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने लावारिस मृतकों के वारिस बनकर तर्पण व पिंडदान किया।समापन पर ब्राह्मणों को वस्त्र, धन और धातु का दान कर सामूहिक श्राद्ध भोज कराया गया।लोगों ने अनजान-अपरिचित लावारिस मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों ने सहभागिता की और उपस्थित लोगों ने कहा कि आज जब समाज में लोग अपने सगे संबंधियों तक की सुध नहीं लेते, ऐसे में भारत रक्षा दल का यह प्रयास अनुकरणीय और प्रशंसनीय


रिपोर्टर