दरिहट थाना के नाम पर सोना लेने वाला गिरफ्तार


रोहतास । जिले के दरिहट थानाक्षेत्र के दरिहट में एक व्यक्ति द्वारा अपने को थाना-स्टॉफ बताते हुए दरिहट की ही एक सोने-चाँदी की दुकान से दो सोने की अंगूठी, दो कान का झुमका तथा एक लॉकेट कुल वजन 7.26 ग्राम की ठगी कर लिया गया था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालसाज व्यक्ति को राजपुर थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार जालसाज का नाम मंटू कुमार है, जो राजपुर थानाक्षेत्र के दारेखाफ का रहने वाला है। मंटू राजपुर थाना में अपना चरित्र प्रमाण -पत्र बनवाने आया था। गिरफ्तार ठग पर दरिहट थाना में बीते 15 जुलाई को दुकानदार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट