एनसीसी से ऑल इंडिया थल-सैनिक शिविर में भाग लेने वाले पाँचों कैडेटों को किया गया सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 19, 2025
- 54 views
रोहतास। 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम से ऑल इंडिया थल-सैनिक शिविर में भाग लेने वाले पाँचों कैडेटों को बटालियन द्वारा पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इन कैडेटों को सम्मानित होते हुए देखकर बाकी कैडेटों में भी उत्साह देखा गया।
42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछली बार की तरह इस साल भी अपने 42 बिहार बटालियन के पाँच कैडेट थल-सैनिक शिविर में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे, जिसमें अपना बटालियन के कैडेटों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा। कैडेटों के इस चयन से 42 बिहार बटालियन के अंतर्गत आने वाले रोहतास एवं कैमूर जिले के कैडेटों में खुशी का माहोल है। अपने दिये बयान में उन्होंने कहा है कि पाँचों कैडेटों ने अपने माता पिता , स्कूल, कॉलेज एवं बटालियन का ही नहीं,बल्कि रोहतास तथा कैमूर जिले का भी नाम रौशन किया है। उन्होंने सभी कैडेटों को धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने बताया कि थल-सैनिक शिविर एनसीसी का राष्ट्रीय स्तर का शिविर है , जो हर साल दिल्ली कैंट में होता है । इसमें पूरे भारत से चुने गए कैडेट्स हिस्सा लेते हैं। पिछले दो सालों में 42 बिहार बटालियन के कैडेट हर क्षेत्र में हर नेशनल कैंपों में बढ़-चढ़कर के हिसा ले रहे हैं। पिछली बार 42 बिहार बटालियन के चार कैडेट थल-सैनिक शिविर में भाग लिए थे,जबकि सात कैडेट गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लिए थे जो कि 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम के लिए बहुत ही गर्व की बात है ।


रिपोर्टर