मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप प्रतियोगिता में चयन अभ्यर्थियों की घोषणा


रोहतास ।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप द्वारा जिलास्तरीय शुभंकर प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। 14 सितंबर तक प्राप्त प्रविष्टियों में से चयनित विजेताओं की सूची गुरुवार को 19 सितम्बर को जारी की गयी। प्रतिभागी हर्षित कुमार को प्रथम स्थान मिला तथा पुरुषोत्तम कुमार अकेला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि सौरभ कुमार ने तीसरा स्थान पाया है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद मतदाताओं को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को मतदान से जोड़ना है। पुरस्कारस्वरूप प्रथम विजेता को 2100 रुपए, द्वितीय विजेता को 1500 रुपए और तृतीय विजेता को 1100 रुपए की राशि दी जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट