दशहरा पर्व को लेकर डीएम एसपी ने किया शांति समिति की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 20, 2025
- 103 views
रोहतास ।रोहतास समाहरणालय में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम अपर समाहर्ता-सह-अपर समाहर्ता, जिला दण्डाधिकारी, रोहतास के द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया गया कि आगामी त्योहारों यथा-दूर्गा पुजा (दशहरा), दीपावली, एवं छठपूजा मनाये जाने के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज की बैठक आहूत की गयी है।
बैठक में जिला पदाधिकारी महोदया के द्वारा बताया गया कि उक्त त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से बारी-बारी से सुझाव प्राप्त किया गया, जो निम्नवत है :-
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम के द्वारा अनुमंडल स्तर पर की गयी तैयारियों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी।
तत्पश्चात नगर पूजा समिति, सासाराम, डिहरी एवं बिक्रमगंज के द्वारा अपने-अपने अनुमंडलों के बारे में की गयी तैयारियों एवं पुजा पंडालों के रखने आदि के संबंध में तथा अभी तक की गयी तैयारियों के बारे में अद्यतन जानकारी दी गयी।
सासाराम अनुमंडल के नगर पूजा समिति, सासाराम के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि विगत दिनों पत्रांक 10/25 दिनांक 26.08.2025 को एक पत्र सभी को दिया गया है, जिसमें शहर एवं दुर्गापूजा के अवसर पर कराये जाने वाले कार्यों एवं तैयारियों के बारे में सबंधित विभागों से ससमय कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बताया गया कि दुर्गापूजा त्योहार दिनांक 22.09.2025 से कलश स्थापना के साथ प्रारम्भ होकर दिनांक 03.10.2025 तक मनाया जायेगा तथा दिनांक 02.10.2025 को संध्या 06 बजे से रावण वद्य कार्यक्रम होगा। उक्त त्योहार के अवसर पर माँ ताराचण्डी धाम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें श्रद्धालुओं का काफी भीड़ होने की सम्भावना बनी रहती है इस लिए उक्त अवसर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति धाम की साफ-सफाई, रोड की मरम्मती, पेयजलापूर्ति आदि की व्यवस्था कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त पत्र मे अंकित कार्यो को दुर्गापूजा के पहले कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक 03.10.2025 को दुर्गाकुण्ड फजलगंज में मूर्ति विसर्जन होने की बात बताते हुए वहां भी लाईट एवं कुण्ड की साफ-सफाई कराये जाने का सुझाव दिया गया। साथ मूर्ति विसर्जन मार्ग की मरम्मती कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी सदस्यों के द्वारा शहर में हाईमास्क लाईट तथा पोल पर लगे लाईटों की मरम्मती कराये जाने, शहर में बुडकों के द्वारा
तोड़े गये सड़कों की मरम्मती कराये जाने, शहर की साफ-सफाई आदि कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया।
नगर पूजा समिति सासाराम के महामंत्री के द्वारा बताया गया कि शहर के विभिन्न मार्गों जो सासाराम से ताराचण्डी धाम को जाता है यथा एसपी जैन रोड, ताराचंडी मार्ग जगदेव पथ, बौलिया पथ, छह कोनवा पथ (जो कादिरगंज, सागर रोड, बौलिया रोड वह जगह-जगह पर टूट गये हैं, उसकी मरम्मती कराया जाय।
डिहरी अनुमंडल के शांति समिति सदस्यों के द्वारा बताया गया कि डिहरी शहर के अलावे रोहतास अंचल के बकनौरा पंचायत में मूर्ति रखी जाती है, इसके साथ अकबरपुर में और ग्रामीण क्षेत्रों से भी मूर्तियाँ आती है। इसके बाद सदस्यों के द्वारा भी बताया गया कि डिहरी नगर परिषद में पिछले वर्ष जितने मूर्तियों को रखा गया था, उसी के बराबर इस वर्ष भी उतना ही मूर्ति रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त रावण वध का भी कार्यक्रम किया जाता है, उसमें काफी भीड़ होने की संभावना बनी रहती है। पिछले साल उक्त अवसर पर शांति कायम रहा और इस वर्ष भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने का आश्वासन दिया गया।
बिक्रमगंज अनुमंडल के नगर पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि सभी पूजा पंडालों में पूजा समितियों के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाय तथा पंडालों के मजबूती के संबंध में विभागीय जांच कराया जाय, विद्युत आपूर्ति, नगर यातायात, वॉलेंटियर की नियुक्ति, महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति, शहर में नो इन्ट्री के नियमों का अक्षरशः अनुपालन एवं आपातकालीन चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का सुझाव दिया गया। इनके द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि मूर्ति की स्थापना अनुज्ञप्तिधारियों के द्वारा की जाय, मूर्ति विसर्जन हेतु निर्धारित रुटचार्ट के अनुसार ही सुनिश्चित कराया जाने आदि के अनुपालन में प्रशासन को सहयोग प्रदान कराये जाने हेतु आश्वासन दिया गया। डिहरी अनुमंडल के शांति समिति के सदस्य द्वारा बताया गया कि सोन नदी में मूर्ति का विसर्जन कराया जाता है, जो वर्तमान समय मे बाढ़ के पानी आने से काफी कटाव होने के कारण वहां पर बैरिकेटिंग करवाया जाय, ताकि मूर्ति विसर्जन के समय कोई दुर्घटना नहीं हो सके। तथा जुलूस मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तार लूज हो गया है, उसे ठीक करवाया जाय, पूजा पंडालों के आस-पास साफ सफाई करवाया जाय।
बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम के द्वारा बताया गया कि नगर की साफ-सफाई तथा नगर पूजा समिति के द्वारा बताये गये सभी कार्यों यथा- साफ-सफाई, शहर में प्रकार, रोड मरम्मती आदि को कराये जाने हेतु जोनवार आवंटित करते हुए युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सभी कार्य को ससमय पूर्ण करवा दिया जायेगा।
इसी तरह असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा भी बताया गया कि उक्त सभी पर्वो के अवसर पर पहले से ही दिनांक 17.09.2025 से दिनांक 2.10.2025 तक पूरे जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार करते हुए आगामी बिहार विधान सभा चुनाव - 2025 एवं आगामी त्योहार यथा- दुर्गा पूजा (दशहरा), दीपावली एवं छठ पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाये जाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय (आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग) तथा सरकार द्वारा दिये गये निदेशों एवं आज के वर्तमान परिस्थितियों से सभी को अवगत कराया गया। तदोपरान्त आगामी त्योहारों को मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास, डिहरी के द्वारा निम्नांकित निदेश देते हुए उसका अक्षरश: अनुपालन करते हुए आगामी सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को निम्नांकित निर्देश दिया गया ।डीजे किसी भी परिस्थिति में नहीं बजाया जायेगा। पंडाल निर्माताओं से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके द्वारा माईक / लाउडस्पीकर एवं कितने चोंगा आदि का प्रयोग किया जायेगा के संबंध में अनुज्ञप्ति सभी शर्तो के साथ निर्गत करना सुनिश्चित किया जाय ।
शांति समिति के सभी सदस्यों / पंडाल संचालकों के सदस्यों को निदेश दिया गया कि निर्मित पंडालों के आस–पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करेंगें, ताकि किसी भी प्रकार के वाहनों के यातायात की समस्या उत्पन्न नहीं होने पाए।
शांति समिति के सभी सदस्यों / पंडाल संचालकों के सदस्यो को निदेश दिया गया कि निर्मित पंडालों के मजबूती, विद्युतीकरण एवं अग्निशामक के संबंध में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों यथा-भवन प्रमंडल विभाग, विद्युत विभाग एवं अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही पंडालों का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगें।यदि दिये गये निदेशों का अनुपालन किसी के द्वारा नहीं किया जाता है तो उन व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की जायेगी। रावण वध के जो भी आयोजनकर्ता है, उनके द्वारा रावण वद्य स्थलों का बैरिकेटिंग, आम लोगों के निकास द्वार आदि का निर्माण एवं निर्धारित समय सीमाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा, अन्यथा संबंधित आयोजनकर्तागणों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।मूर्ति विसर्जन हेतु अनुज्ञप्ति में निर्धारित रुट चार्ट का ही कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा तथा पंडाल के सामने बड़ा अक्षरों में लिखा जाना चाहिए कि आप सभी लोग सीसीटीवी कैमरा में कैद है। पंडाल परिसर में कार्य करने वाले महिला / पुरुष वॉलेंटियर का पहचान पत्र उनके आधार नम्बर, मोबाइल नंबर एवं पूर्ण पता के साथ आयोजकों के द्वारा तैयार कर धारण करवाना सुनिश्चित करेंगें तथा उनकी सूची संबंधित थानों में भेजकर उनका सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाय। पंडाल से पुरुष एवं महिलाओं के निकासी हेतु अलग-अलग लिखित गेट का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।उक्त त्योहार के अवसर पर रोशनी, विद्युत आपूर्ति, लूज विद्युत तार क्षतिग्रस्त पेयजलापूर्ति पाईप, साफ-सफाई एवं टूटे-फूटे सड़क मरम्मती आदि कार्यों को ससमय पूर्ण कराने हेतु बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि इस संबंध में नगर पूजा समिति एवं शांति समिति के अन्य सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए बैठक में उठाये गये उक्त सभी समस्याओं का समाधान ससमय करना सुनिश्चित करें। (कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति डिहरी / सासाराम, नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम एवं कार्यपालक अभियंता, पीसएचईडी, रोहतास), शांति समिति के सदस्यों तथा पंडाल संचालकों को निदेश दिया गया कि पंडालों में विद्युत कनेक्सन लेने के लिए सभी मानक शर्तों का अनुपालन करते हुए विद्युत कनेक्सन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि पंडालों के निर्माण करते समय विद्युत के हाई वोल्टेज तारों के ऊंचाई को ध्यान रखना सुनिश्चित करेंगें, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके। शांति समिति के सदस्यों एवं पंडाल संचालकों को निदेश दिया गया कि प्रत्येक पूजा पंडालों के सामने गेट पर अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों का मोबाईल नंबर को कूट पर लिखते हुये प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करेंगें।सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों के शांति समिति के सभी सदस्यों को अपने स्तर से आईकार्ड ( पहचान पत्र ) निर्गत करना सुनिश्चित करेंगें, ताकि उनका पहचान सहजता से की जा सके। (अनुपालन - सभी अनुमंडल पदाधिकारी ) शांति समिति के सदस्यों को निदेश दिया गया कि उक्त सुझावों एवं अधूरे कार्यों को ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु संबंधित नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे साइबर कैफे की नियमित जांच करायी जाय, ताकि उनके द्वारा किसी भी प्रकार के अफवाहों को नहीं फैलाया जा सके। इसके साथ ही अफवाहों का अविलंब खण्डन करके मीडिया के माध्यम से लोगों को सही तथ्यों की जानकारी देना सुनिश्चित किया जाय। (अनुपालन - सभी अनुमंडल पदाधिकारी / सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी )उक्त सभी त्योहारों / पर्वों के अवसर पर निकलने वाले जुलूस तथा लाउडस्पीकरों के प्रयोग हेतु अनुज्ञप्ति उचित प्राधिकार यथा - l संबधित थानाध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा ही निर्गत किया जाना सुनिश्चित किया जाय तथा अनुज्ञप्ति में सभी शर्तों का उल्लेख किया जाना सुनिश्चित किया जाय, इसके साथ ही डीजे नहीं बजाये जाने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशों का भी उल्लेख किया जाय। (अनुपालन - सभी अनुमंडल पदाधिकारी / सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष )
बैठक में उपस्थित महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, रोहतास के द्वारा नगर पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर निर्मित पंडालों के पास उद्योग विभाग के द्वारा घरेलू उद्योगों के द्वारा निर्मित सामग्रियों के बिक्री एवं उसके प्रचार-प्रसार के लिए एक-एक स्टॉलों को लगवाना सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि दुर्गापूजा से लेकर छठ तक जिले के तीन स्थानों पर स्टॉल लगाकर खादी के समानों की 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बिक्री की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा आगामी विधान सभा आम चुनाव- 2025 तथा दुर्गापूजा, दीपावली, एवं छठ व्रत के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों / सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निम्नांकित निदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निदेशित किया गया।जो निम्नवत है:-विवादित स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने पर तत्काल रोक लगाया जाना सुनिश्चित किया जाय।
विवादास्पद स्थलों को पूर्व से चिन्हित करते हुए विवाद के कारणों तथा कारकों की जानकारी प्राप्त करते हुए उचित विधि–सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई / बंध पत्र / धारा 107 एवं 110 की कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।
दुर्गापूजा के अवसर पर जबरन चंदा वसूली किये जाने पर तत्काल रोक लाया जाना सुनिश्चित किया जाय। प्रत्येक स्तर पर शांति समिति की सार्थक बैठक सुनिश्चित कराते हुए कार्यक्रमों के निष्पादन के दायित्वों में सहयोग की जिम्मेदारी शांति समिति के सदस्यों को सौंपना सुनिश्चित करायी जाय।
विवादित स्थलों पर विशेषरुप से अलग से शांति समिति आयोजित कराना सुनिश्चित कराते हुए विवाद को समाप्त कराना सुनिश्चित करें।पर्व के क्रम में सिविल सोसाईटी के सदस्यों तथा दोनों ही समुदाय के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लिया जाए। प्रत्येक प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी अधिष्ठापित किया जाए तथा लगातार उसका अनुश्रवण किया जाए।बड़े पंडालों/धार्मिक स्थलों एवं धार्मिक उद्देश्यों से जुटने वाली भीड़ वाले स्थलों पर भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रबन्धन / प्रवेश एवं निकास द्वारा की अलग-अलग व्यवस्था एवं आवश्यकता एंटी-सबोटेज जांच की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय तथा असामाजिक तत्वों द्वारा पूजा स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जलते हुए आग आदि पदार्थों का प्रक्षेपण कर भगदड़ रोकने हेतु सुरक्षा मूलक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। पूजा-पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सांप्रदायिक भावनाओं को आहत करने वाले कार्टूनों/झांकियों को लगाए जाने एवं लाउडस्पीकर से अश्लील गाना बजाए जाने पर सख्ती से रोक लगाया जाय। धार्मिक संगठनों तथा धर्म के नाम पर अफवाह / द्वेष / नफरत तथा गलतफहमी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।साम्प्रदायिक रुप से संवेदनशील स्थलों तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करायी जाय।प्रत्येक थानें में पदस्थापित दफादारों / चौकीदारों के माध्यम से साम्प्रदायिक घटनाओं से संबंधित आसूचनाओं को संकलन करते हुए उसके संबंध में समुचित आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।पर्वों में निकलने वाले जुलूस तथा लाउडस्पीकर हेतु अनुज्ञप्ति उचित प्राधिकार द्वारा ही निर्गत किया जाना सुनिश्चित कराया जाय तथा डीजे के बजाये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश डीजे संचालकों का निर्गत करना सुनिश्चित किया जाय। प्रत्येक प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विशेष रूप से करना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों के लौटने तक प्रतिनियुक्ति को कायम रखनी चाहिए।प्रतिमा के विसर्जन हेतु जो समय अनुज्ञप्ति पर अंकित किया गया है, उसी समय पर विसर्जन कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन पहले ही करा लिया जाए, यदि मार्ग में कोई व्यवधान है तो उसका समाधान अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय। विसर्जन जुलूसों के मार्गों में पड़ने वाले दूसरे समुदायों के धार्मिक स्थलों के निकट बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति। विसर्जन जुलूस में अश्लील गानों तथा धार्मिक उन्माद वाले नारों पर रोक लगाया जाना सुनिश्चित किया जाय। जुलूस में सम्मिलित शरारती तत्वों के द्वारा मार्ग में पड़ने वाले समुदाय विशेष के लोगों तथा धार्मिक स्थलों पर अबीर (गुलाल) फेंक दिए जाने की घटनाओं पर रोक लगाए जाने हेतु निगरानी तथा इस हेतु शांति समिति के सदस्यों का सहयोग लेना सुनिश्चित किया जाय।विसर्जन जुलूस के क्रम में बिजली के तारों / पूजा पंडालों में शॉर्ट सर्किट से भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस दृष्टिकोण से भी प्रबंधन कराना सुनिश्चित किया जाय, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटने पाये। संवेदनशील क्षेत्रों में जहां तनाव की आशंका या संभावना हो, उन क्षेत्रों में जुलूस के गुजरने वाले मार्गों के अगल-बगल वाले मकानों की छतों की पूर्व तलाशी लिया जाना सुनिश्चित किया जाय। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय असावधानी के कारण कुछ लोगों की डूबकर मृत्यु हो जाती है। इस हेतु बड़ी नदियों के घाटों पर सुरक्षा मानकों के दृष्टिकोण से सुरक्षित जलस्तर तक रस्सी का घेरा या बांस के द्वारा बैरिकेटिंग कराया जाना सुनिश्चित किया जाय ताकि विसर्जन करने वाले निर्धारित घेरे के आगे न जाएं।विसर्जन हेतु नदी में नावों के परिचालन हेतु निदेश निर्गत किए जाए। जहां-जहां बड़ी नदियां / तालाब हैं तथा उन नदियों / तालाबों के घाटों पर गोताखोरों तथा बचाव दल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित किया जाय। जिन स्थानों पर लगने वाले दुर्गा पूजा, विजयादशमी के मेलों, रावण वध के कार्यक्रम स्थल के निकट रेलवे लाइंस हो अथवा मेला तथा रावण वध के स्थलों पर आने-जाने वाले स्थलों पर रेलवे क्रॉसिंग हो वहां विशेष सतर्कता बरतना सुनिश्चित किया जाय।पर्व के अवसर पर ट्रेनों / रेलवे स्टेशनों / बस स्टैंडों, मेलों, रावण दहन मेला, प्रवेश एवं निकास द्वार पर आवश्यक भीड़ प्रबंधन के उपाय सहित यातायात नियमन आवश्यक है।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए।
अफवाहों का अविलंब खंडन करके मीडिया के माध्यम से लोगों को सही तथ्यों की जानकारी दिया जाना सुनिश्चित किया जायसाम्प्रदायिक तनाव तथा विधि-व्यवस्था की समस्या वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बल लेकर ही घटनास्थल पर जाया जाय। क्योंकि शरारती तत्वों द्वारा पुलिस बल की कम संख्या होने पर पुलिस बलों पर हमले किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।


रिपोर्टर