गोशाला निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन

तलेन । रविवार को  कृषि उपज मंडी समिति के पास श्री  गरुड़ गौ सेवा समिति के तत्वाधान में  भव्य गौशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया ।नगर तलेन  में लंबे समय से चली आ रही गोशाला की कमी अब जल्द ही पूरी होगी। गोवंश इधर-उधर ना घूमे, इसलिए श्री  गरूड़ गौ  सेवा समिति  तत्वाधान में जनसहयोग से गोशाला का निर्माण कराने के लिए  विधि-विधान से भूमि पूजन किया। गोशाला समिति के तत्वाधान कराए गए भूमि पूजन में नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, हरिसिंह केशवाल,  उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव,पप्पू बारकिया, हेमराज यादव ,  श्री मेहंदीपुर  पुर कांकड़ धाम मंदिर के पुजारी राकेश प्रजापति ,महेश भतकारिया,प्रकाश पंवार, कैलाश वैष्णव, कपिल भटर , राकेश यादव , संजू परतानी,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट