मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ


रोहतास । भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 30.09.2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है, जो सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय अन्य विनिर्दिष्ट स्थलों पर अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।

अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1169030, महिला निर्वाचकों की संख्या 1041603 एवं अन्य निर्वाचकों की संख्या 56 अर्थात कुल निर्वाचकों की संख्या 2210689 है।

प्रारूप प्रकाशन 01.08.2025 के पश्चात् पुरूष निर्वाचक 36946 तथा महिला निर्वाचक 33471 की संख्या में वृद्धि हुई अर्थात कुल 70417 निर्वाचकों का नाम पंजीकृत किया गया है। प्रारूप प्रकाशन दिनांक 01.08.2025 के समय रोहतास जिला का लिंगानुपात 891 था,जो आज भी 891 ही है जबकि निर्वाचक जनसंख्या अनुपात 553 से बढकर 571 हो चुका है। साथ ही इसी अवधि में प्रारूप प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन के बीच 18-19 आयु समूह के निर्वाचकों की संख्या 31056 से बढ़कर 48462 हो गयी है, अर्थात 18-19 आयु समूह के 17406 निर्वाचकों का पंजीकरण किया गया है। निर्वाचक-सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात सतत् अद्यतीकरण कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की निर्धारित अवधि से 10 दिन पहले तक ऑफलाइन या ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदन के आधार पर निर्वाचकों का नाम निर्वाचक-सूची में पंजीकृत किया जा सकेगा। निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक सूची की हार्ड प्रति एवं सॉफ्ट प्रति उपलब्ध करायी गयी है। इस बैठक में रामचन्द्र ठाकुर, सत्तार अंसारी, प्रिंस राज, रविशंकर राम, तेजप्रताप यादव, विजय भारती, मो0 आबिद हुसैन, कमलेश कुमार राय, परवेज आलम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट