वोट चोर गद्दी छोड़ के समर्थन में भिवंडी कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

वेस्ट ब्लॉक में 14 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर किया कांग्रेस अभियान को समर्थन 

भिवंडी। भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत भिवंडी वेस्ट ब्लॉक में आठ विभिन्न जगहों पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया,शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में तकरीबन 14000 लोगों के हस्ताक्षर लिए गए। इस हस्ताक्षर अभियान में अरसी आजमी, नगरसेवक मुख्तार मोहम्मद अली खान, नगर सेवक वसीम अंसारी, नगर सेवक शकील पापा, नगरसेवक हाशिम नोमान खान, नगर सेवक इरफान हदीस अंसारी, नगरसेवक मोहम्मद हुसैन खान, युवा नेता ताहा मोमिन, ने अपने अपने इलाकों में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया, इस हस्ताक्षर अभियान में भिवंडी कांग्रेस अध्यक्ष राशिद ताहिर मोमिन, साहब ने सभी वार्डों में जाकर हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम और सभी नगरसेवकों व पार्टी पदाधिकारीयों की प्रशंसा की, इस अवसर पर उनके साथ भिवंडी कांग्रेस के अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी नोमान खान,,महासचिव अरशी आजमी, जिला महिला अध्यक्षा रुखसाना कुरैशी,  सिद्धेश्वर कामूर्ति, श्री संजू भोई , कामगार सेल अध्यक्ष शब्बीर अंसारी,आमिर नन्हे खान, नागरिक बैंक के चेयरमैन, इलियास अंसारी, अयूब शेख, नौशाद अंसारी, अदनान अंसारी, माज़ फारुकी, समीर सैयद, ब्लॉक अध्यक्ष आतिफ मोमिन,अमरीश भोई,के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट