ऊर्जा संचरण लाईन से ग्रामीण रहे दूर अन्यथा पावर स्टेट का जिम्मेदारी नहीं - आशुतोष कुमार सिंह

कैमूर।। मोहनिया सर्किट 132 केवी मोहनिया से भभुआ (मुण्डेश्वरी) संचरण लाईन का उर्जा संचालित होगा उक्त संचरण के प्रभावित गांव के ग्रामीणों को दुरी बनाने का सक्त निर्देश दिया। वही इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रामगढ़ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि लाइन संरक्षण प्रमंडल मोहनिया सादाब हसन अंसारी के निर्देशानुसार मोहनिया भभुआ संरक्षण को शनिवार या उसके पश्चात नवनिर्मित 132 केवी विद्युत उर्जा का संचालन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आने वाले प्रमुख गांव मोहनिया, अमरपुरा ,मचियाव, इटाढ़ी, कोरी, बहुवन ,दादर ,अकोरही, पहाड़िया, कुनरवा ,रामपुर आदि गांव से होकर गुजरती है। उक्त गांव के ग्रामीणों को निर्देशित किया जाता है। संचरण लाईन से दुरी बनाए रखे या किसी भी प्रकार के असावधानी से हम दुर्घटना या जानमाल के नुकसान होने पर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की  कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट