वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार, पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने वीडियो कॉल पर लिया हाल चाल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 03, 2026
- 11 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर------- जिला अधिवक्ता संघ भभुआ, कैमूर के 82 वर्षीय वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह का पटना स्थित धामा स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे 13 सितंबर 2026 से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में अब धीरे-धीरे सुधार होने की जानकारी सामने आई है बताया गया कि रमेश चंद्र सिंह को 12 सितंबर 2026 को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके इलाज पर अब तक करीब चार लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई है 2 अक्टूबर 2026 को जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पूर्व महासचिव एवं अधिवक्ता मंटू पाण्डेय ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह और उनके पुत्र अधिवक्ता आनंद कुमार से बातचीत कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। बातचीत के दौरान रमेश चंद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी मिली पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय के अनुसार, वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह करीब 53 वर्षों से जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के नियमित सदस्य हैं। वे दो बार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाई थी। इसके अलावा करीब 25 वर्षों तक अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्य किया और कई बैंकों के लीगल एडवाइजर भी रहे हैं वहीं, वकालत के 50 वर्ष पूरे होने पर जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सभागार में उन्हें सम्मानित भी किया गया था। उनके दो पुत्र रवि शंकर कुमार और आनंद कुमार भी अधिवक्ता हैं तथा जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सदस्य हैं मंटू पाण्डेय ने कहा कि रमेश चंद्र सिंह के इलाज के लिए अब तक जिला अधिवक्ता संघ की ओर से आर्थिक सहयोग नहीं दिया गया है। उन्होंने संघ से उनके इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई है


रिपोर्टर