2 अक्टूबर गांधी जयंती पर रामपुर प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में आमसभा, खरेंदा में पीएम आवास योजना पर विशेष चर्चा

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर) ------ 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रामपुर प्रखंड के सभी पंचायत भवनों पर आमसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान सभी पंचायतों में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

वहीं खरेंदा पंचायत भवन पर आयोजित आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष चर्चा की गई। सभा में आवास योजना के पात्र लाभुकों के नाम कटने पर मुखिया दीपक कुमार और उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में कटे हुए नाम पर विशेष चर्चा की मुखिया दीपक कुमार के द्वारा कहा गया कि हमारे पंचायत में खासकर सोनाव और पूनाव में ऐसे व्यक्ति का नाम काटा गया है जिनके पास रहने के लिए अपना खुद का मकान नहीं है और ऐसे व्यक्ति का नाम अभी है जो दो मंजिला मकान बनाए हुए हैं|मुखिया दीपक कुमार के द्वारा बताया गया कि जिला से लेकर प्रखंड तक आवेदन दिया गया है बिना जांच के किस आधार पर पात्र योग्य व्यक्ति के आवास में से नाम कट गया है इसका जांच किया जाएगा 

आमसभा में मुखिया, उप मुखिया रोजगार सेवक एवं आवास सहायक कृषि सलाहकार वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट