अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 18, 2025
- 53 views
रोहतास ।जिले के परस्थुआ में पुलिस ने मिनी गन फैक्टी का उद्भेदन किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,एस०टी०एफ० पटना से आसूचना प्राप्त हुई की परसथुआ थानाक्षेत्र के ग्राम-परसथुआ में विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा के द्वारा अपने घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है जिसमें उनके द्वारा अवैध अग्नेयास्त्र का निर्माण किया जा रहा है।एस०टी०एफ० से प्राप्त आसूचना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-02 सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें पटना से आये एस०टी०एफ० के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी शामिल किया गया।गठित पुलिस टीम के द्वारा विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा उम्र 40 वर्ष पे० द्वारिका शर्मा सा०+थाना-परसथुआ जिला-रोहतास के घर पर विधिवत् छापामारी की गई तो ज्ञात हुआ कि विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा के द्वारा अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।गठित पुलिस टीम के द्वारा विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा के घर के विधिवत् तलाशी में उनके घर से 01. दो पूर्ण निर्मित देशी कट्टा, 02. एक इलेक्ट्रिक ड्रील मशीन 03. पीलाश 04. बैरल बनाने के लिए उपयोग में आने वाला स्टील का पाईप 05. लोहे का कप्रेती 06. लोहे का रेती 07. लोहे का सुमा एवं 08. लोहे का सुड़ीसा बरामद किया गया तथा विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा से जुड़े हुए लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरूद्ध साक्ष्यानुसार कार्यवाही की जाएगी।विनोद शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा के पूर्व के अपराधिक इतिहास के संबंध में जाँच की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल में सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है।


रिपोर्टर