आब्जर्वर ने जिला कमांड एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2025
- 39 views
रोहतास।आगामी विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार रोहतास की उपस्थिति में सभी ऑब्जर्वर द्वारा जिला कमांड एंड कंट्रोल रूम कक्ष का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच की गई।
ऑब्जर्वर ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। अधिकारियों ने बताया कि छह डिस्प्ले और 26 कैमरे (06 पीटीजेड, 20 निगरानी कैमरे) से निगरानी की जा रही। बौलिया से प्रभाकर रोड तक का क्षेत्र (बौलिया, धर्मशाला, डाकघर, करहगर, सर्किट हाउस और प्रभाकर मोड) पर पीटीजेड कैमरा से निगरानी की जा रही।बताया गया कि इन कैमरों का उपयोग यातायात नियंत्रण, अपराध की रोकथाम और पता लगाने में किया जा रहा है।नियंत्रण कक्ष की निगरानी यातायात कर्मियों द्वारा की जा रही है।यातायात नियंत्रण प्रबंधन, जैसे कि यातायात प्रवाह के आधार पर ट्रैफिक लाइट के समय में परिवर्तन (सिग्नल प्रबंधन के मद्देनजर)।चुनाव के संबंध में सभी चेक पोस्टों पर लगाए गए कैमरों की फीड कमांड एवं नियंत्रण कक्ष में प्रदर्शित की जा रही है।ऑब्जर्वर ने कहा कि आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन प्रत्येक स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कर्मियों को सावधानी, तत्परता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सभी पदाधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।


रिपोर्टर