माइक्रो प्रेक्षक का द्वितीय रेंडमाइजेश शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2025
- 33 views
रोहतास।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर रोहतास जिलान्तर्गत सभी विधान सभाओं के लिए बुधवार को मतदान पदाधिकारियों / माईक्रो प्रेक्षक का द्वितीय रैण्माईजेशन सामान्य प्रेक्षक (207 - चेनारी, 208 - सासाराम, 209 - करगहर, 210 - दिनारा, 211 – नोखा, 212 - डिहरी एवं 213 - काराकाट) एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की उपस्थिति में डीआरडीए सभागार में सम्पन्न हुआ । प्रेक्षक (विधान-सभावार ) एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य कोषांग के वरीय / नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।
कार्मिक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी अमृता ओशो गर्ग द्वारा बताया गया कि मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा तृतीय मतदान पदाधिकारी को विधान सभावार पोलींग पार्टी का गठन किया गया। इन पोलींग पार्टी का द्वितीय प्रशिक्षण विधान सभावार दिनांक 29.10.2025 से डीएवी स्कूल, अदमापुर, सासाराम में प्रारम्भ है। साथ ही संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नियुक्त होने वाले माईक्रो ऑब्जर्वर का भी द्वितीय रैण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ।


रिपोर्टर