ऑब्जर्वर ने किया स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण


रोहतास।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर आज दिनांक 23.10.2025 को सभी ऑब्जर्वर यथा- चेनारी विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री मुदवन्नु एम नायक, सासाराम विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री मेबनशैलंग आर. सिनरेम, करगहर विधानसभा की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती ए. सूर्या कुमारी, दिनारा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौर, नोखा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री मिलिंद धर्म राव रामटेके, डिहरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री संदीप जनार्दन सांगले, काराकाट विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री योगेश कुमार के द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया गया। साथ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि 11 नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त ईवीएम/वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रूप से निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। इस हेतु 18 टेबल की व्यवस्था की गई है। 
मौके पर प्रेक्षक महोदय द्वारा स्ट्रांग रूम नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित आरओ निर्देश दिया गया कि केवल Rest Area में ही अल्पाहार एवं पानी की व्यवस्था होगी। पर्याप्त मात्रा में शौचालय उपलब्ध रहेंगे।भीड़ नियंत्रण हेतु उचित व्यवस्था की जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजे का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए।वहीं, सभी सातों विधानसभा का मतगणना कार्य 14 नवम्बर 2025 को सासाराम स्थित बाजार समिति, तकिया, सासाराम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सात स्ट्रॉन्ग रूम एवं सात मतगणना कक्ष बनाए गए हैं।

ऑब्जर्वर द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 14 नवंबर को ईवीएम/वीवीपैट लाने एवं ले जाने वाले मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रवेश द्वार के पास स्थित अर्धनिर्मित भवन को पूर्ण रूप से कवर किया जाएगा।पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण साउंड सिस्टम की व्यवस्था रहेगी।पर्यवेक्षक के बैठने हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी।केवल निर्धारित कर्मियों को ही ईवीएम लाने-ले जाने की अनुमति होगी।

मौके पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट