भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने टोड़ी पंचायत में छठ घाट का किया निरीक्षण

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं (कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोड़ी पंचायत स्थित छठ घाट का निरीक्षण थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के द्वारा किया गया। छठ पर्व को देखते हुए उन्होंने घाट की साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष ने घाट के आसपास फैली गंदगी और एक मृत जानवर का आंशिक अवशेष पाया, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही थी और श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने तत्काल सफाई अभियान चलवाया। सफाईकर्मियों को बुलाकर घाट एवं उसके आसपास की पूरी सफाई करवाई गई, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और सुगंध का माहौल बन सका।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग घाट की सफाई बनाए रखें और किसी भी तरह की गंदगी फैलाने से बचें। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और रात्रि गश्ती की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण से लोगों में संतोष का माहौल देखा गया और श्रद्धालुओं ने थाना अध्यक्ष की तत्परता की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट