20 लीटर देसी महुआ वाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- बेलाॅव थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकरा गांव से  बेलांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटकरा गांव में छापामारी कर 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष बेलांव चंद्रप्रभा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कटकरा गांव में देसी महुआ शराब तैयार किया जाता है, सूचना मिलते ही टीम गठित कर तत्काल प्रभाव से  एस आई मदन कुमार सिंह, एस आई मोहम्मद फिरोज आलम, एवं सशस्त्र बल के साथ  छापेमारी की गई जहां लगभग 100 लीटर अर्ध निर्मित सड़ा गला महुआ जावा एवं शराब बनाने का बर्तन को वहीं विनष्ट कर दिया गया, साथ ही लगभग 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर 1, जितेंद्र मुसहर, दूसरा कलू मुसहर, दोनों पिता लाल मुनी मुसहर ग्राम कटकरा थाना बेलाॅव जिला कैमूर के निवासी हैं, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत भभुआ भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट