डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, उगते सूरज को अर्घ्य दें होगा व्रत का समापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 27, 2025
- 64 views
संवाददाता सुचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में समृद्धि ,पुत्र प्राप्ति व मंगलकामना के पर्व छठ पर सोमवार की शाम को डूबते हुए सूर्य की अर्घ्य दिया गया | मंगलवार की सुबह उगते हुए सूर्य का अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा | शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजित किए गए| शाम होने से पहले ही व्रती ने तालाब और नदियों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे| बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचे | शाम को पूरे विधि विधान से छठ व्रतीयों ने डूबते सूर्य एंव छठ माता की आराधना की| खरेंदा में नवयुवक संघ समिति ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हम लोग कार्यक्रम का आयोजन किए हैं छठ घाट पर वही बेलाॅव में छठ माता का प्रतिमा भी बनाया गया है ऐसे रामपुर प्रखंड में के कई नदी एवं तालाब के पास छठ व्रती ने अपना पूजा की|


रिपोर्टर