अस्ताचल सूरज को हजारों छठ ब्रतियों ने दिया अर्घ्य, अनुमंडल के वरीय पदाधिकारीयों द्वारा किया गया निरीक्षण

संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- छठ व्रत के पूर्व संध्या पर दुर्गावती नदी किनारे श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। अस्ताचल सूरज को अर्ध देने के लिए श्रद्धालुओं ने पानी में उतरकर सूर्य भगवान को अपनी आस्था से पूजन अर्चना कर अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं की व्यवस्था सहित शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ महापर्व की समापन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शासनिक प्रशासनिक विभाग के द्वारा घाट पर सुरक्षा बल के जवान के साथ-साथ दुर्गावती थाने की पुलिस भी उपस्थिति रही। नदी के जलस्तर में कहीं से कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात रहे है। पूजा समिति के द्वारा महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए जगह-जगह पर टेंट लगाए गए थे। हर्षौल्लास में व्रतियों के उत्साह और श्रद्धा में कहीं से कोई कमी नहीं देखी गई।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट