65 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Oct 29, 2025
- 24 views
संवाददाता सुचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- बेलांव थाने की पुलिस ने मंगलवार के 65 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है| वह बेलाॅव थाने क्षेत्र के खरेंदा गांव निवासी डोमन चंद्रवंशी के 57 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र चंद्रवंशी है| गुप्त सूचना के आधार पर खरेन्दा में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है| जिसका सभी कानूनी प्रक्रिया कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है| इस बात की जानकारी बेलाॅव थाना अध्यक्ष चंद्रप्रभा ने दी और यह भी बताएं कि थाना क्षेत्र के अंदर कोई भी यदि नशीले पदार्थ का सेवन करता है या धंधा करता है तो उसको बक्सा नहीं जाएगा|


रिपोर्टर