राजगढ़ जिले में राहत राशि वितरण की वस्तुस्थित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 31, 2025
- 242 views
राजगढ़ । संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह दांगी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 18 अक्टूबर, 2025 को ब्यावरा से राजगढ़ जिले के किसानों के खाते में 277 करोड़ रुपए की अतिवर्ष्टि से ख़राब सोयाबीन की राहत राशि का अंतरण प्रारंभ किया गया था।कुल 1152 ग्रामों में 170 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जाकर किसानों के खाते में 117 करोड रुपए की राशि डाली जा चुकी हैं, राहत राशि की शेष कार्रवाई प्रचलित है जो शीघ्र ही एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी।
उक्त कार्य को जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सभी किसान भाइयों से अपील है कि जैसे-जैसे बिल जिला कोषालय में लगे रहे हैं, वैसे-वैसे किसान भाइयों के खाते में राहत राशि के पैसे आते जाएंगे। किसान भाईयों से अपील है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारियों से दूर रहें।


रिपोर्टर