आरपीएफ ने लावारिस हालत में 110 लीटर देशी शराब किया जप्त


संवाददाता पारसनाथ दुबे

चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी आरपीएफ

 डिहरी आनसोन। निरीक्षक प्रभारी डेहरी ऑन सोन के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार साथ प्रधान आरक्षी बी. बी. मिश्र, आरक्षी उमेश कुमार सिंह, आरक्षी अभिमन्यु सिंह व आरक्षी सर्वोदय पासवान सभी डेहरी ऑन सोन एवं सीपीडीएस टीम गया के उप निरीक्षक मुकेश कुमार साथ आरक्षी राजू कुमार एवं आरक्षी सुनील कुमार सभी एक संयुक्त टीम बना कर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर स्टेशन एरिया में गस्त कर रहे थे उसी दौरान डेहरी ऑन सोन स्टेशन के पूर्वी साइड किलोमीटर संख्या 554/21A के पास लाइन किनारे 04 जुट के बोरा एवं झोला में कुछ वजनी सामान भरा हुआ लावारिस हालत में दिखाई पड़ा, जिसके नजदीक जाकर देखने पर शराब का गंध आ रहा था तथा आस पास देखने पर कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। मौके पर ही सभी बोरा एवं झोला को खोलने पर कुल 360 अदद छबीली देसी शराब एवं 125 अदद टनाका देसी शराब मसाला बरामद हुआ । बरामद सभी शराब की अनुमानित कीमत 21825/– रुपए है। मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई वास्ते सभी जप्त लावारिस शराब को रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट