डेहरी विधानसभा में 13 प्रत्याशियों की भाग्य आजमाइस


संवाददाता पारस नाथ दुबे 

डिहरी आनसोन।दूसरे चरण का मतदान डेहरी विधानसभा 212 का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है। सभी प्रत्याशी बहुत ही जोर शोर से अपने प्रचार में लगे हुए हैं  विधानसभा क्षेत्र में। डेहरी विधानसभा क्षेत्र में। करीब 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से एनडीए के राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह राजद के गुड्डू चंद्रवंशी एवं जनसुरज पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप सिंह चुनाव मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं चौक चौराहे पर दुकान पर बैठकर जनता चाय का चुस्की ले रही है। और अपने-अपने प्रत्याशियों का बातचीत लोग कर रहे हैं की कौन जीतेगा कौन हारेगा। और किसकी सरकार बनेगी इन्हीं सब बातों के लेकर आपस में लोग बात करते रहते हैं चुनाव में करीब तीन-चार दिन बाकी रह गया है। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी अपनी जीत के दावा कर रहे हैं इन प्रत्याशियों में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व  विधायक फतेह बहादुर सिंह जिनका टिकट कटने के  बाद वह भी मैदान में डटे हुए हैं हिंदू सेवा दल के पूर्व विधायक प्रदीप जोशी किसी से कम नहीं है  पति पत्नी दोनों विधायक पूर्व में रह चुका है वह भी चुनाव मैदान में बिगुल फुंके हुए हैं। प्रदीप जोशी का कमान उनकी पत्नी संभाली हुई है और अपने महिला समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार में लगी हुई है उनके साथ महिलाओं की संख्या ज्यादा है अपना अपना अंक गणित बैठने में लगे हुए हैं  अब 14 नवंबर को मतगणना के गिनती होने के बाद ही पता चलेगा कौन  कितने पानी में है सब की प्रतिष्ठा दाव पर लगा हुआ है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट