पालीपुर तीन वर्षों से बंद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 06, 2025
- 113 views
पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन।डेहरी पालीपुर करीब 3 वर्षों से बंद पड़ा है जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है या पुल बंद होने के कारण नासरीगंज से डेहरी औरंगाबाद पटना जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है इस पुल के रास्ते स्कूल के बच्चे एवं अगल-बगल गांव से आने जाने वाले हैं लोगों के लिए काफी सर दर्द बना हुआ है क्योंकि इसके बंद होने के बाद करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद लोग डेहरी पहुंचते हैं अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उनके इलाज करने में काफी मशक्कत करना पड़ता है छोटे बड़े वाहन पुल होकरगुजरते थे। लेकिन इसके पुल का रास्ता बंद होने के बाद अभी तक इसका परिचालन नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों के द्वारा रेलवे लाइन पार करके डेहरी तरफ पैदल ग्रामीणों द्वारा आना-जाना लगा रहता है जो किसी भी दुर्घटना इनकार नहीं किया जा सकता पुल के मरमती के लिए। काम करीब 6 महीने से लगा हुआ है लेकिन अभी कितना देर लगेगी रेलवे के अधिकारी बताने में असमर्थ है। डालमियानगर के सामाजिक कार्यकर्ता आरके सिंह ने कहा की। लगता है कि इसमें काम करने वाले मजदूर एवं ठेकेदार वह भी ठीक ढंग से नहीं बता रहे हैं की कब से अब पुल चालू होगा उन्होंने कहा कि इस संबंध में रेल मंत्री के पास एक पत्र बहुत पहले लिखा गया है लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब नहीं आया है


रिपोर्टर