कांग्रेस ने किया नवनियुक्त पदाधिकारीयो का किया स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 09, 2025
- 134 views
तलेन । विगत दिनो घोषित हुए युवा कांग्रेस चुनाव परिणामों में तलेन क्षेत्र से निर्वाचीत हुए पदाधिकारीयों का स्वागत ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस द्वारा किया गया।युवा कांग्रेस के इन चुनावों में तलेन के शिवपाल सिंह टिकरिया (विधानसभा उपाध्यक्ष), आजाद मालवीय (जिला महासचिव) एवं रणवीर सिहं (ब्लॉक अध्यक्ष) निर्वाचीत हुए।स्वागत कार्यक्रम में सभी पदाधिकारीयों का साफा एवं फुलमाला से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पालीवाल, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शफीक पठान,जनपद उपाध्यक्ष अतुल चौधरी, राजेन्द्र विजयवर्गीय, लाला बना , रामस्वरूप जाटव, जुगनू मसूरी, उदयसिंह राजपूत, राजेश मालवीय, सईद चक्की ,कालुराम जाटव, माखन गोस्वामी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।


रिपोर्टर