वज्रगृह का डीएम, एसपी एवं नगर आयुक्त ने लिया जायजा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 13, 2025
- 94 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह,पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तथा नगर आयुक्त विकास कुमार द्वारा बाजार समिति, तकिया स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा- व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं सभी चुनावी प्रोटोकॉल की अद्यतन स्थिति का गहन परीक्षण करना था।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा को लेकर शून्य-त्रुटि नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने सुरक्षा बलों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं पेशेवर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी सुरक्षा प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा- व्यवस्था में ढील नहीं दी जाय और नियमित रिपोर्ट जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करायी जाय। नगर आयुक्त ने परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश-व्यवस्था, जलापूर्ति तथा यातायात नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि स्ट्रॉन्ग-रूम की सम्पूर्ण सुरक्षा- व्यवस्था चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप है और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न करायी जायेगी।


रिपोर्टर