वेदा नहर के पास एक महिला ट्रैन से टकराने से हुई मौत


रोहतास । रविवार को स्टेशन मास्टर सासाराम से समय करीब 06.55 बजे मेमो प्राप्त हुआ कि सासाराम कुमहु स्टेशन के मध्य वेदा नहर के पास अप मेन लाइन में एक महिला उम्र करीब 50 वर्ष ट्रैन से कट गई है तथा रेलवे परिचालन बाधित है। उपरोक्त सूचना के आलोक में रेसुब सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार साथ स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर देखे कि एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष का शव रेलवे लाइन के बीच मे पड़ा हुआ है । जिसके सिर व पैर,हाथ में गंभीर चोट का निशान है।महिला के शव पेट के बल लेटा हुआ, जिसका सिर दक्षिण व पैर उत्तर की ओर था। मौके पर सासाराम मुफसिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक महेश प्रसाद यादव मोबाइल नंबर 7979850324 साथ स्टाफ मौजूद है।बाद शव का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने के उपरांत उक्त शव को समय 07.32 बजे ससम्मान ट्रैक से हटाकर लाइन के किनारे रखा गया ।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से उक्त महिला के पहचान हेतु पुछताछ किया गया जिसमे महिला की पहचान गुलाबो देवी पति अयोध्या प्रसाद निवासी -फ़ैज़लगंज वार्ड नं28 थानां -मुफ्फसिल जिला रोहतास के रूप में की गई।तथा ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि घर मे आपसी कलह और मतभेद था जिससे महिला परेशान थी।बाद मुफसिल थाना सासाराम के पुलिस अवर निरीक्षक महेश प्रसाद यादव द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन किये तो शव के पास से यात्रा संबंधी कोई टिकट या अन्य दस्तावेज नही पाया गया ।बाद मौके की समस्त कार्यवाही उपरांत अज्ञात शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मुफसिल थाना सासाराम के द्वारा समय 09.00 बजे ले जाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट