भगवानपुर थाना ने विभिन्न मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 18, 2025
- 51 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 268/25 के प्राथमिक अभियुक्त जवाहर यादव, उम्र 26 वर्ष, पिता ललिता यादव, ग्राम राधाखंड, को बीती संध्या पुलिस टीम ने सफल छापेमारी अभियान चलाकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त की गिरफ्तारी से मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
इसके साथ ही एनबीडब्ल्यू वारंटी अमित दुबे, उम्र 30 वर्ष, पिता सत्यनारायण दुबे, ग्राम कसेर, को सअनि नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
उधर, शराब सेवन एवं अन्य आरोपों में पुलिस ने तीन और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इनमें श्रवण कुमार, पिता रामनगीना राम, ग्राम गोबरक्ष; अजीत कुमार, पिता नंदू राम, ग्राम गोबरक्ष; तथा इज़हार खलीफा, ग्राम मोकरम, सभी थाना भगवानपुर जिला कैमूर शामिल हैं। छापामारी टीम द्वारा पकड़े गए इन तीनों अभियुक्तों को प्राथमिक मेडिकल परीक्षण के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
मेडिकल जांच के बाद सभी को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर